Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा बनेंगी सुनील की बेटी

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी आगामी फिल्म ‘सर्कस’ की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाली हैं। पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित इस फिल्म के लिए पहले परिणीति चोपड़ा और कंगना रनौत का नाम आ रहा था, लेकिन आखिर में सोनाक्षी के नाम पर मुहर लगी। सोनाक्षी इस फिल्म मे सुनील शेट्टी की बेटी बनेंगी।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है, जो अपने पिता के सपने पूरा करने के लिए अपनी जी जान लगा देती है। इस फिल्म को बॉस्को मार्टिस डायरेक्ट कर रहे हैं, जो कि एक कि मशहूर कोरियोग्राफर भी हैं। बतौर डायरेक्टर यह के उनकी पहली फिल्म है।

यह फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा बेस्ड फिल्म है, इसमें सोनाक्षी सिन्हा का किरदार ट्रंपीज आर्टिस्ट (झूले पर कलाबाजी करने वाले) और सुनील शेट्टी का किरदार रिटायर्ड सर्कस आर्टिस्ट का होगा। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से अमेरिका में शुरू की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *