Advertisement

दर्शकों को भा रही श्रीदेवी की ‘मॉम’

काफी लंबे समय के बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी बड़े पर्दे पर फिल्म ‘मॉम’ के जरिए लौटी हैं। 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मॉम’ ने शुरुआती दो दिनों में 7.98 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया है। हालांकि, पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ 2.90 करोड़ कमाए थे, लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिली।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक शनिवार को फिल्म की कमाई 5.08 करोड़ पहुंचीं। तरण आदर्श ने यह भी बताया कि जुदाई (1997) और इंग्लिश विंग्लिश (2012) के बाद यह श्रीदेवी की अहम फिल्म रही है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

साथ ही फिल्म की कमाई में बेहतरीन उछाल देखने को मिल रही है। रवि उदयवार निर्देशित ‘मॉम’ में श्रीदेवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, अदनान सिद्दीकी और सजल अली ने अहम भूमिका निभाई है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *