Advertisement

वायरल हुआ साहो में श्रद्धा का फर्स्ट लुक

हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही फिल्म ‘साहो’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने वाले ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास ने दर्शकों के दिलों में एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी। फिल्म के पोस्टर में प्रभास अपने चेहरे को एक मास्क से ढकते हुए रहस्मयी प्रभास के रूप में दिखाई दे रहे थे। अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अपने लुक से फैन्स में खलबली मचाने वाली है। श्रद्धा इस फिल्म के साथ तेलुगु सिनेमा में अपना सफर शुरू करने जा रही हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं।

https://www.instagram.com/p/Bf7Vvt6jBZe/?utm_source=ig_embed

सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा का फर्स्ट लुक शेयर किया है। हालांकि श्रद्धा ने खुद किसी तरह की तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन ये उनकी आने वाली फिल्म में फर्स्ट लुक हो सकता है। यह फिल्म हालांकि हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी फिल्माई जा रही है। फिल्म में ऊंचे दर्जे के एक्शन सीन रखे गए हैं, जिसके लिए निर्माता कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी और नील नीतिन मुकेश भी अहम रोल में होंगे। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन के वामसी, प्रमोद और विक्रम कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *