बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को रिलीज होने में बस कुछ महीने ही बचे हैं। फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन्स ऑस्ट्रिया और अबू धाबी में फिल्माए गए हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल अबू धाबी में चल रही है, जहां सलमान इसके क्लाइमैक्स सीन्स की शूटिंग कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिसमें सलमान कार्गो पैंट और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए और चेहरे पर चोट के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें की टाइगर जिंदा है इस साल क्रिसमस के आसपास रिलीज करने की योजना बनाई गयी है।
![]()














Leave a Reply