Advertisement

श्रद्धा निभाएंगी सायना का रोल

ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में यह बायोपिक फ़िल्में बनाने का दौर है। मैरी कॉम, मिल्खा सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, संजय दत्त और कल्पना चावला के बाद इस फ़ेहरिस्त में एक नाम और शामिल हो गया है, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का।

बैडमिंटन की दुनिया में अपना एक बुलंद मुकाम बना चुकीं सायना के जीवन पर बनने वाली इस बायोपिक का नाम होगा ‘सायना’ और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस फ़िल्म में सायना का किरदार निभाएंगी।

सायना के किरदार में श्रद्धा नज़र आएंगी इस बात की पुष्टि सायना और श्रद्धा कपूर दोनों ने ही अपने ट्विटर अकांउट से की है।

श्रद्धा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सायना की फोटो शेयर करते हुए कहा, “सायना की यात्रा बहुत कमाल की रही है और यह मेरा सौभाग्य है कि अगली फ़िल्म ‘सायना’ में मुझे उनका किरदार निभाने का मौका मिलेगा।”

साथ ही श्रद्धा ने यह भी माना है कि इस फ़िल्म के लिए उनको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

सायना नेहवाल के ऑफ़िशिअल इन्स्टाग्राम अकाउंट से भी इस खबर की पुष्टि कर दी गई है। सायना ने कहा है कि श्रद्धा उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और वह इस फ़िल्म की कास्टिंग से बेहद खुश हैं, अब उम्मीद यही है कि यह फ़िल्म 2018 में रिलीज़ होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *