Advertisement

एक और नए अवतार में दिखे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का स्टाइल काफी हटके है। बाकि बॉलीवुड स्टार्स की तरह वो सिर्फ शर्ट, टी-शर्ट, पैंट या डेनिम नहीं पहनते बल्कि अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं। अवॉर्ड हो या पार्टीज वो हर जगह अपने कपड़ों की वजह से सुर्खियों में आते हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि अपने लुक के साथ भी रणवीर एक्सपेरिमेंट करने में आगे रहे हैं।

बड़ी हेवी मूछों और बियर्ड को ट्रेंड में लाने का श्रेय इन्हीं को जाता है। लेकिन हाल ही में रणवीर सिंह सबसे अलग ही लुक में दिखे। वो एयरपोर्ट पर सफेद टी-शर्ट, स्नीकर्स और हरी रंग की लुंगी में स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने फैन्स के साथ फोटो भी क्लिक करवाई और अपने लुक को फ्लॉन्ट करते भी दिखें। आपको बता दें यह लुंगी उन्होंने वुमन्स डे के दिन पहनीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *