Advertisement

वीकेंड पर चमकी ‘जग्गा जासूस’ की किस्मत

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ स्टारर ‘जग्गा जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। बॉक्सऑफिस पर फिल्म की धीमी रफ्तार है। लेकिन रविवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिली।

रविवार को ‘जग्गा जासूस’ ने 13.07 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 33.17 करोड़ रुपये पहुंचा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की पुष्टि की है। शुक्रवार को रिलीज़ हुई इस थ्रिलर फिल्म ने पहले दिन 8.57 करोड़ और दूसरे दिन 11.53 करोड़ की कमाई की थी। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली।

‘जग्गा जासूस’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। 33 करोड़ की कमाई के साथ ‘जग्गा जासूस’ इस साल की 6वीं वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है।

ये हैं साल की टॉप वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्में

1) बाहुबली : द कन्क्लूजन – कमाई 127 करोड़ रुपये
2) ट्यूबलाइट – कमाई 61.5 करोड़ रुपये
3) रईस – कमाई 59 करोड़ रुपये
4) जॉली एल एल बी- 2 – 47.5 करोड़ रुपये
5) बद्रीनाथ की दुल्हनियां – 41.8 करोड़ रुपये

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *