Advertisement

सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया इंस्टा पर हिट

अपनी अदाओं से रातो- रात नेशनल क्रश बनीं प्रिया प्रकाश वॉरियर अब सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर भी हिट हो गयी हैं। वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले मलयाली फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से देशभर के लोग बेखबर थे, लेकिन जैसे ही फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों – फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सऐप – पर वायरल हुआ, पूरा देश एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर से रूबरू हो गया।

https://www.instagram.com/p/Be-0hR9jBqT/?taken-by=priya.p.varrier

18-वर्षीय प्रिया अपने गाने की क्लिप से रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गई, और फोटो शेयरिंग साइट ‘इंस्टाग्राम’ पर उन्हें 29 लाख नए लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया। उमर लुलू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12वीं के विद्यार्थियों की कहानी बयां करती है और इसमें नवोदित कलाकारों ने काम किया है। बतौर अदाकारा प्रिया की यह पहली फिल्म है।

https://www.instagram.com/p/BYu71hkD9te/?taken-by=priya.p.varrier

फिल्म के गाने ‘मनिक्य मलाराया पूवी’ में प्रिया ने अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों का मन मोह लिया है। गाने के बाद प्रिया की फिल्म का टीज़र इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है। एक दिन पहले रिलीज़ हुए इस टीज़र को 33 लाख से ज्यादा यूट्यूब व्यूज़ मिल चुके हैं। 18-वर्षीय प्रिया का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था। रातों-रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर छा जाने वाली प्रिया फिलहाल त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी.कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। ‘ओरू अदार लव’ में भी प्रिया स्टूडेंट का ही किरदार निभा रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BfDdIZ4Dmji/?taken-by=priya.p.varrier

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *