Advertisement

इस पॉपुलर शो को रिप्लेस करेगा ‘केबीसी’

जेनिफर विंगेट के पॉपुलर टीवी शो ‘बेहद’ ने दर्शकों के दिलों में इस कदर जगह बनाई कि शो को अॉडियंस का खूब प्यार मिला। दर्शकों का चहीता यह शो जल्द ही अॉफ एेयर होने वाला है। लेकिन इस शो के फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस शो को रिप्लेस करेगा बिग बी का शो। खबर है कि महानायक अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जेनिफर विंगेट और कुशाल टंडन का शो ‘बेहद’ की जगह टेलिकास्ट होगा।

आपको बता दें कि, ‘केबीसी’ के लिए रजिस्ट्रेशन कुछ महीने पहले शुरू हो चुके हैं। इसके लेकर बिग बी ने कुछ प्रोमो भी रिलीज़ किए हैं। जानकारी के मुताबिक ‘बेहद’ की टीम 22 अगस्त को अपना आखिरी एपिसोड शूट करेगी। यह आखिरी शो सितंबर के दूसरे सप्ताह में टेलिकास्ट होगा।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह 9वां सीजन होगा। बिग बी का यह शो सितंबर में शुरू हो जाएगा। आपका बता दें कि ‘बेहद’ सोनी टी पर प्रसारित होता है जिसे ‘केबीसी’ रिप्लेस करेगा। केबीसी सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *