Advertisement

बिग बॉस से खराब व्यवहार वालों को नो इंट्री

सलमान खान एक बार फिर रिएलिटी शो बिग बॉस की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। एक ऐसा कार्यक्रम जो अवसर विवाद पैदा करता है और सलमान का कहना है कि जो लोग इस मंच पर खराब तरीके से व्यवहार करते हैं उन्हें बाद में बमुश्किल ही काम मिल पाता है। सलमान ने कई बार कार्यक्रम के दौरान अपना आपा खोया है।

उनका मानना है कि हस्तियों पर घर के अंदर गरिमा बनाए रखने की कुछ निश्चित जिम्मेदारियां होती हैं। सलमान ने कहा कि जब आप एक हस्ती बन जाते हैं, तो आप पर कुछ जिम्मेदारियां आ जाती हैं। इसलिए आप नीचे नहीं गिर सकते हैं। अगर आप एक हस्ती होने पर आम आदमी से (खराब तरीके से) पेश आएंगे तो लोग कहेंगे, देखो उसे, वह अच्छा व्यक्ति नहीं है।

अगर एक आम आदमी बड़ी हस्ती के साथ वही करे, तो लोग उसे भी देखना पसंद नहीं करते। अगर एक आम आदमी बड़ी हस्ती के साथ वही करे, तो लोग उसे भी देखना पसंद नहीं करते। अगर यह सब मनोरंजन और खेल, तब ठीक है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *