Advertisement

मुबु टीवी के मनीष श्रीवास्तव ने मनाया जन्मदिन

मुबु टीवी ने अपने डायरेक्टर मनीष श्रीवास्तव का जन्मदिन मलाड के तुलसी विहार बंगलो में आयोजन किया जहाँ चार सीरियल के सारे कलाकार और क्रू मेंबर ख़ास मेहमान को आमंत्रित किया गया। हर भारतीय का सपना ये मुबु टीवी की टैग लाइन है। पार्टी में केक काटने के पहले चारो सीरियल के प्रोमो को दिखाया गया।

सीरियल के नाम हैं -रिटर्न ऑफ़ स्कूल डेज़, अजब सास की गजब बहु, चोर फुलिश और गुजरात भवन। कोमल कुंदर, अमित दास, अपेक्षा देशमुख, विषमिता डिसूज़ा, मंजरी मिश्रा, मयंक शेखर, हिमानी शिवपुरी, धर्मेश व्यास, राजेंद्र गुप्ता, मनु कृष्णा अलग अलग सीरियल के कलाकार हैं। नावेद जाफरी और ब्राईट के योगेश लखानी ख़ास मनीष श्रीवास्तव को बधाई देने आये।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *