Advertisement

फिर होगी कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की वापसी

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले कपिल शर्मा ने अपनी शादी की खबर दी थी और बताया था कि 12 दिसंबर को वो अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की खबर के बीच में ही कपिल ने अपने नए शो ‘द कपिल शर्मा शो का भी ऐलान किया था। कपिल शर्मा के फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्होंने ‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

‘द कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग कपिल ने आज से शुरू की है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सलमान खान का एसके टीवी ही कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस कर रहा है। कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहले मेहमान के तौर पर सलमान खान अपने परिवार के साथ हिस्सा लेंगे। ऐसे में पहले एपिसोड के धमाकेदार होने की उम्मीद की ही जा सकती है। वैसे भी सलमान जब भी कपिल शर्मा के शो में आए हैं उन्होंने खूब इंजॉय किया है।

कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनका ओरिजनल गैंग उनके साथ रहेगा। चंदन, कीकू शारदा और सुमना उनके साथ होंगे, और दर्शकों को भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक के साथ रॉशेल राव भी देखने को मिलेंगे। इस बार दर्शकों के लिए भरपूर मस्ती का आयोजन किया जा रहा है और प्लॉट तथा कैरेक्टर दोनों में ही नयापन नजर आने वाला है। इस तरह भरपूर मस्ती रहने वाली है।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *