कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के लिए साल 2017 अच्छा नहीं रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल उनका झगड़ा अपने शो के को-स्टार सुनील ग्रोवर से हो गया था। जिसके बाद उन्होंने शो छोड़ने का निर्णय लिया और धीरे-धीरे टीआरपी गिरने की वजह से शो को ऑफ एयर करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर कपिल की फिल्म ‘फिरंगी’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इन सबके बाद अब कपिल और उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। कपिल एक बार फिर ‘द कपिल शर्मा शो’ का सीजन 2 शुरू करने वाले हैं।
बता दें कि एक अंग्रेजी वेबसाइट spotboye.com के मुताबिक कपिल शर्मा का शो 2018 में वापसी करने जा रहा है। ‘द कपिल शर्मा शो’ सीजन 2 का प्रोमो जल्द ही कपिल शूट करने वाले हैं। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में शूट को शेड्यूल किया गया है। फिलहाल अभी तक शो में को-स्टार्स के नामों का खुलासा नहीं हो सका है। कपिल के लिए ये बड़ा चैलेंज होगा कि अपनी छवि सुधार कर दोबारा अपने फैंस को लुभा पाएंगे या नहीं।
![]()















Leave a Reply