वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर फिल्म ‘जुड़वा 2’ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने दो हफ्ते पूरे होने के बाद तीसरे हफ्ते की शुरूआत भी शानदार कलेक्शन के साथ की है। ‘जुड़वा 2’ ने तीसरे हफ्ते में कदम रखते ही 200 करोड़ के क्लब में भी जगह बना ली है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डाले तो इसने अब तक दुनियाभर में (भारत को मिलाकर) 203.33 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की भारत में की गई कमाई की जानकारी दी है। इस फिल्म ने पहले दिन 16.10 करोड़, दूसरे दिन 20.55 करोड़, तीसरे दिन 22.60 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 18 करोड़ और पांचवे दिन मंगलवार को 8.05 करोड़, 6ठें दिन बुधवार को 6.72 करोड़ और सातवें दिन गुरुवार को 6.06 करोड़ की कमाई की।
फिल्म के दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी शानदार रही। आठवें दिन शुक्रवार 4.25 करोड़, नौवें दिन शनिवार को 5.75 करोड़, दसवें दिन रविवार को 8.10 करोड़, ग्यारहवें दिन यानि सोमवार को 2.91 करोड़, बारहवें दिन मंगलवार को 2.45 करोड़, तेरहवें दिन बुधवार को 2.25 करोड़ और चौदहवें दिन यानि गुरूवार को फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ‘जुड़वा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते की शुरूआत भी दमदार तरीके से की है। फिल्म ने पंद्रहवें दिन 1.72 करोड़ रुपए कमाए और सोलहवें दिन यानि शनिवार को 2.65 करोड़।
इस तरह से फिल्म की भारत में अब तक की कुल कमाई 130 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है। आपको बता दें कि दर्शकों से मिल रहे इस रिस्पॉन्स से वरूण धवन सहित फिल्म के सभी एक्टर्स बहुत खुश हैं। इस फिल्म में वरुण धवन ने डबर रोल निभाया है।
![]()














Leave a Reply