Advertisement

चौंकाने वाला है जुड़वा 2 में जैकलिन का लुक

मुंबई। बॉलीवुड ब्यूटी जैकलिन फर्नांडिस अपने नए-नए लुक्स और फिटनेस से सबको हैरान करती रहती है। इस बार जैकी ने फिल्म जुड़वा 2 के लिए बिल्कुल नया अवतार लिया है। गौरतलब है कि डेविड धवन अपनी फिल्म जुड़वा का दूसरा भाग बना रहे हैं। जिसमे वरुण धवन डबल रोल में हैं और हिरोइन तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नांडिस हैं। इसी फिल्म के लिए जैकलिन ने नया लुक लिया है।

जैकलिन ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक को शेयर किया है। वो सिल्वर शॉर्ट हेयर में कमाल की लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के साथ उन्होंने लिखा है – मी ट्राइंग टू बी प्रोडक्टिव। जैकलिन के मेकअप आर्टिस्ट शान मुत्तथिल ने उनके इस लुक को जुड़वा 2 के होने की पुष्टि की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *