Advertisement

‘भागते रहो’ के प्रीमियर पर फिल्मी सितारों का जमावड़ा

साक्षी क्रिएशन्स के सुनील तिवारी और श्रुति एंटरटेनमेंट के सूरज बेहेरा और सह निर्माता रिखब जैन और करण चौहान ने फ़िल्म के कलाकार, मीडिया और मेहमान को अपनी कॉमेडी हिंदी फ़िल्म भागते रहो के प्रीमियर पर अंधेरी के सिनेपोलिस सिनेमा में आमंत्रित किया। मुकेश खन्ना, जाने-माने एस्ट्रोलॉजर पंडित पवन कौशिक, एकता जैन, सारू मैनी, डी जे शेज़वुड, श्वेता खंडूरी, मनीष चिरावाला प्रीमियर के लिए आये।

कास्ट में सुनील पाल, गोपी भल्ला, रिया दीपसी और अभय रायचंद आये जिन्होंने मीडिया और मेहमान के साथ फिल्म देखी। फिल्म के अन्य कलाकार हैं राजपाल यादव, दिनेश हिंगू, शेखर शुक्ला, नितीश चौबे, संजीव सोनी, अली, सनी, आदेश, बद्रीश छाबड़ा, भूपेंद्र और अन्य। फिल्म के राइटर डायरेक्टर प्रफुल तिवारी हैं जो एक जानेमाने टीवी के डायरेक्टर हैं। इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं शांति भूषण और बिज़नेस हेड हैं राकेश सबरवाल। इस फ़िल्म को प्रेजेंट किया है ला रेवेसे ने।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *