बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई’ का पहला टीज़र रिलीज़ हो गया है। फिल्म में श्रद्धा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर के दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। टीज़र में हसीना पारकर की ज़िन्दगी की एक झलक दिखाई गई है।
श्रद्धा की इस फिल्म में उनका लुक सामने आने के बाद से ही फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को ‘हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई’ का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर में श्रद्धा के किरदार के बारे में बताया गया है और टीजर के आखिर में श्रद्धा कपूर का बेहद अलग लुक भी नजर आ रहा है। टीजर सीधे 90 के दशक में ले जाता है, जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड की दुनिया का बोलबाला था।
पति इब्राहिम की मौत के बाद से हसीना कैसे ‘नागपाड़ा की गॉडमदर’ बन गईं। हसीना पारकर, हिंदुस्तान के मोस्ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहीम की बहन थी। करीब 2 साल पहले उनका इंतकाल हो गया। इस फिल्म में दाउद का किरदार श्रद्धा के रियल लाइफ भाई सिद्धांत निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर काफी दमदार है, जिससे दर्शकों की फिल्म से काफी उम्मीद बढ़ गयी है।
![]()














Leave a Reply