Advertisement

जल्द ही रिलीज़ होगा GJDF ग्रुप का वीडियो एलबम

गरीबी से जुझ रहे बच्चों व विधवा महिलाओं की मदद के लिए जीजेडएफ ग्रुप द्वारा एक रोमांटिक वीडियो एलबम बनाया जा रहा है। जल्द ही रिलीज़ होने वाले इस एलबम के निर्माता ने नए चेहरे लिए हैं। इस एलबम में ”सुनो जाना” बोल के हिट गाने को जुबैर खान और अनन्या पर फिल्माया गया है।

जीजेडएफ ग्रुप की डेजी स्कवेरा और रमन परमार ने इस गीत की शूटिंग में हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए न्या लुक देने की कोशिश की है। इस गीत को कुमुद सोनी ने लिखा है और देश गौरव ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके स्क्रीनप्ले राईटर गजेंद्र, राजू जैसवाल, शिवंश पाठक और निर्देशक जोसेफ परमार हैं। मालूम हो की अभिनेता सलमान खान की तरह जुबैर खान भी गरीब बच्चे और विधवाओं की मदद के लिए कूद पड़े हैं।

अभी से लोकप्रियता बटोर रही रोमांटिक वीडियो एलबम रिलीज़ की तैयारी में है। दिल को छू लेने वाले इस गीत के धूनों की चर्चा अभी से होने लगी है। इससे जीजेडएफ ग्रुप की डेजी स्कवेरा और रमन परमार को इस गीत से बेहद उम्मीदें हैं। इस ग्रुप के निर्माता निर्देशक का कहना है कि अभी से ख्याती बटोर रहे इस गीत से होने वाली आमदनी से मानव चेरीटेबल ट्रस्ट के जरीय गरीब बच्चों और विधवाओं की मदद की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *