मुंबई। ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ के अध्यक्ष बी एन तिवारी, जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे और उनके पदाधिकारियों द्वारा बुधवार 7 मार्च 2018 को पठारे प्रभु हॉल, अँधेरी (वेस्ट), मुंबई में ‘सदभावना मिलन एवं स्वरुचि भोज समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें फिल्म से संबंधित 22 यूनियनों के पदाधिकारियों को बुलाया गया था।
फेडरेशन से अलग हुए कई फिल्म यूनियन अब नई टीम के साथ जुड़ गयी है, जैसे कि एशिया की सबसे बड़ी मज़दूर यूनियन यानि ‘फिल्म स्टूडियोज सेटिंग एंड एलाइड मज़दूर यूनियन’, जिसके चेयरमैन पहले फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती थे, अब आमदार राम कदम है। जिसके जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव उर्फ़ संजू ने कार्यक्रम में अपनी यूनियन के लोगों के साथ पहुंचकर कार्यक्रम में चार चाँद लगाया।
इस इस अवसर अशोक पंडित, इम्पा के अध्यक्ष टी पी अग्रवाल, ‘सिने एंड आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (सिन्टा) के जनरल सेक्रेटरी सुशांत सिंह, गजेंद्र चौहान, वेस्टर्न इंडिया के प्रभात पांडे, अभिमन्यु सिंह, महामंडलेश्वर संजय गिरी महाराज,दादासाहेब फाल्के फिल्म फाॅन्डेशन अवार्ड्स के अध्यक्ष आशफाक खोपेकर, शरद देवराम शेलार इत्यादि महानुभवों ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढाई।
बी एन तिवारी, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव, अशोक दूबे द्वारा सभी यूनियन के लोगों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अब लगता है कि बी एन तिवारी, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव, अशोक दूबे ये त्रिमूर्ति मिलकर ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ को नई बुलंदियो पर ले जाएंगे। तीनो त्रिमूर्ति ने वादा किया है कि कोई भी गलत करेगा तो उसको छोड़ेंगे नही।
इस अवसर पर ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज’ के अध्यक्ष बी एन तिवारी ने कहा,” हम सभी लोग एक परिवार की तरह है। हमलोगों ने सोचा कि सभी परिवार के लोग एकत्रित हो और एक दूसरे से मिले इसलिए इस समारोह का आयोजन किया है। हमलोग अब निर्माता के साथ मिलकर काम करेंगे। हमलोग शूटिंग रोककर कोई भी मांग नहीं करेंगे बल्कि शूटिंग चालू रखते हुए अपनी मांग पूरी करवाएंगे। हमलोग बिना उनके नहीं चल सकते है और ना ही वे बिना हमारे चल सकते है। इसलिए हमलोगों को एक दूसरे के बारे में सोचना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी होगी।”
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज के अध्यक्ष बी एन तिवारी, जनरल सेक्रेटरी अशोक दूबे के अलावा सीनियर वाईस प्रेसिडेंड राजा खान, वाईस प्रेसिडेंड संगम उपाध्याय, जॉइंट सेक्रेटरी स्टेलिन डिसूज़ा, जॉइंट सेक्रेटरी राजन सिंह, ट्रेज़रर वसीम कुरैशी तथा सभी 22 यूनियन के पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
![]()















Leave a Reply