Advertisement

शाहरुख- अनुष्का की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इससे पहले 4 छोटे-छोटे टीजर्स रिलीज किए जा चुके हैं। जिसके बाद आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया।

ट्रेलर में अनुष्का अपनी खोई हुई रिंग ढूढती नजर आ रही हैं। तो वहीं शाहरुख गुजराती डिशेज को याद करते हुए दिख रहे हैं। ट्रेलर में शाहरुख और अनुष्का के बीच जबरदस्त नोकझोक देखने को मिल रही हैं।

फिल्म में हैरी यानि शाहरुख खान पंजाबी बॉय की भूमिका में है तो वही अनुष्का, सेजल नाम की गुजराती लड़की के किरदार में नजर आएंगी। लोग एक बार फिर से शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म के गाने अब तक लोगों की जुबां पर चढ़ चुके हैं। यूथ में फिल्म के गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *