Advertisement

जॉर्जिया और भारत के संबंधो का दोहरा जश्न

जॉर्जिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह में जॉर्जिया के राजदूत आर्चिल डज़ुलियशविलि और कॉन्सूल जनरल सतिंदर सिंह आहुजा कोलाबा के ताज होटल में मेहमान आए, साथ ही इस इवेंट में जॉर्जिया के कॉनसुर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर श्री जॉर्ज टैबेटेडजे भी आए।

जॉर्जिया का 99 वां स्वतंत्रता दिवस और भारत के साथ 25 साल के राजनितिक संबंधों के जश्न के साथ दोहरा उत्सव मनाया। जॉर्जिया के राजदूत आर्चिल डज़ुलियशविलि और जॉर्जिया के कॉन्सूल जनरल सतिंदर सिंह आहुजा उपस्थितथे। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोलाबा के ताज होटल में अन्य देशों के माननीय राजदूत भी आए थे।

इस इवेंट में खास करके जॉर्जिया के कॉनसुर डिपार्टमेंट के डायरेक्टर श्री जॉर्ज टैबेटेडजे भी आए थे। विशेष रूप से इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए निर्माता-निर्देशक अब्बास मस्तान की जोड़ी आई थी। क्रिएटिव आई लिमिटेड के निर्माता धीरज कुमार, अनूज कपूर,संजय प्रताप, अमिषा पटेल, चरणजीत सिंह सप्रा, विजय कलंत्री आदि इस भव्य इवेंट पर आए।

सतींदर सिंह आहूजा, माननीय जॉर्जिया के कॉन्सूल जनरल ने मीडिया से कहा कि जॉर्जिया सरकार जॉर्जिया में विभिन्न लोकेशन पर अपनी फिल्म के प्रमुख हिस्सों की शूटिंग करने के लिए भारतीय फिल्म निर्माताओं को २५ प्रतिशत सब्सिडी देगी। सतींदर सिंह आहुजा ने जॉर्जिया में फिल्म ‘द मशीन’ की शूटिंग करने के लिए अब्बास मस्तान के दिल से धन्यवाद दिया। इस साल वे जॉर्जिया में और मेहमानों को आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *