Advertisement

मुश्किल में मशहूर गुलाटी

कपिल शर्मा से हुए विवाद के बाद कपिल के शो से अलग हो चुके सुनील ग्रोवर लगातार विवादों में रहने लगे हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर के लाइव लाइव शो और परफॉर्मेंस की डिमांड बढ़ गई है। ताजा मामला 27 मई को अहमदाबाद में एक लाइव परफॉर्मेंस का है।

दरअसल एक शो के मामले में अहमदाबाद के एक इवेंट ऑर्गनाइज़र राजपाल शाह ने कमीडियन सुनील ग्रोवर और एक अन्य इवेंट मैनेजर देवांग शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की शिकायत दर्ज कराई है। राजपाल शाह ने यह आरोप लगाया है कि देवांग शाह और सुनील ग्रोवर के मैनेजर ने अहमदाबाद में एक इवेंट किए जाने का वादा कि था लेकिन उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट से मुकरते हुए एक ऐसा ही इवेंट ज्यादा पैसे में शहर में कर रहे हैं।

इस मामले पर देवांग शाह ने कहा, ‘हमारे पास भारत और विदेशों से किसी खास दिन सुनील ग्रोवर का शो किए जाने के लिए 4-5 जगहों से डिमांड आती है। इस मामले में हम 27 मई को एक और प्रोग्राम नहीं करना चाहते थे। राजपाल शाह ने 20 मई के बारे में सुनील के शो के बारे में पूछताछ की थी लेकिन सुनील के पास वक्त की कमी को देखते हुए मैंने उन्हें पूरा अडवांस लिया 10 लाख रुपया लौटा दिया था।

इसलिए यह कोई धोखाधड़ी का मामला ही नहीं है क्योंकि इस लेन-देन के बैंक स्टेटमेंट मेरे पास मौजूद हैं।’ इस मामले को दर्ज किए जाने के बाद शहर की एक अदालत ने नवरंगपुरा पुलिस थाने को मामले की जांच किए जाने के आदेश दिए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *