Advertisement

इटली में दीपवीर की शादी की रस्में शुरू

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी चर्चा में है। 13 नवंबर की शाम से दीपवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी शुरू हो गयी। 14 नवंबर को दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज और 15 नवंबर सिंधी रिवाजों के साथ शादी संपन्न होगी। इसी के साथ बॉलीवुड का ये खूबसूरत जोड़ा जन्मों जन्मांतर के लिए एक हो जाएगा। इस बीच इटली से दीपिका के दोस्त तस्वीरें भी साझा करने लगे हैं।

इटली के लेक कोमो में दीपवीर का संगीत शुरू हो गया है। वेन्यू के बाहर बॉलीवुड गानों का म्यूजिक सुनाई दे रहा है। खबर है कि होने वाले दुल्हा-दुल्हन संगीत की रात खास परफॉर्मेंस दे सकते हैं। वे दोनों ‘ये जवानी है दीवानी’ के सॉन्ग कबीरा और ‘बैंड बाजा बारात’ के सॉन्ग बारी बरसी पर डांस कर सकते हैं।”

एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट शालीन नथानी, ट्रेनर नैम, हेयर स्टाइलिस्ट गैबरियल की इंस्टा पर तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें वे मेहंदी फंक्शन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। ट्रेनर नैम ने फंक्शन के लिए व्हाइट कुर्ता पायजामा सलेक्ट किया है। वहीं दीपिका के हेयर स्टाइलिस्ट गैबरियल ब्लैक आउटफिट में सोते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस अपने चहेते कपल की एक तस्वीर के लिए बेकरार हैं। लेकिन मुंबई से रवाना होने के बाद अभी तक उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

वेडिंग वेन्यू में गेस्ट से फोन ना लाने की अपील की गई है। ऐसा इसलिए ताकि फंक्शन को सीक्रेट रखा जाए और कोई भी तस्वीर लीक ना हो। इटली में शाही शादी के बाद रणवीर-दीपिका भारत में दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा। जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है। वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे।

खबरों की मानें तो जहां दीपिका रणवीर की फैमिली और रिश्तेदार रुके हैं, उस लग्जरी विला में एक कमरे का न्यूनतम किराया 400 यूरो (करीब 33,000 रुपये) है। इस विला में 75 कमरे हैं। इस हिसाब से देखें तो दीपिका रणवीर रोजाना प्रॉपर्टी के किराए के रूप में 24,75,000 रुपये खर्च कर रहे हैं। एक हफ्ते के लिए दोनों 1,73,25,000 रुपये किराए पर खर्च करेंगे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *