Advertisement

आ गया कपिल की ‘फिरंगी’ का ट्रेलर

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक अच्‍छी खबर है। कपिल शर्मा की फिल्‍म ‘फिरंगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कपिल काफी अलग अंदाज में दिख रहे हैं लेकिन उनकी कॉमेडी टाइमिंग को आप इस ट्रेलर में भी मिस नहीं करेंगे. इससे पहले फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया था। इसमें कपिल एक फिरंगी को लात मारते दिख रहे थे। इसके बाद फिल्म का पोस्टर जारी किया गया।

इसमें कपिल को अंग्रेजों के जमाने की एक ओपन मोटरगाड़ी में जाते हुए दिखाया गया। लेकिन ट्रेलर में सामने आया कि जहां पूरा देश भारत को गुलाम बनाने वाले फिरंगियों से नफरत करता था, वहीं कपिल इस फिल्‍म में एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो अंग्रेजों को अच्‍छा मानता है।

फिल्‍म के ट्रेलर से साफ है कि यह पंजाब के एक ऐसे लड़के की कहानी है जो देश को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों को अच्‍छा मानता था। अपनी हरकतों को इस चलते मंगा को कोई भी समझदार नहीं मानता था। कपिल की प‍हली फिल्‍म जहां पूरी तरह एक कॉमेडी फिल्‍म थी तो वहीं इस फिल्‍म में कॉमेडी के साथ ही कपिल के कई और भी रंग सामने आएंगे।

कपिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से की थी। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया गया था। दो साल बाद कपिल बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी ईशिता दत्ता और मोनिका गिल के साथ जमेगी।लेकिन फिल्म की दोनों हीरोइनें अभी तक किसी भी पोस्टर में नजर नहीं आई हैं।

बता दें, कपिल की तबीयत ठीक ना होने के कारण कपिल के कॉमिडी शो को कुछ समय के लिए बंद किया गया है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कपिल की ठीक होकर अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुट जाएंगे। ‘फिरंगी’ 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *