Advertisement

बॉक्स ऑफ़िस पर बादशाहो की रफ़्तार तेज

शुक्रवार को रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘बादशाहो’ ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर दूसरे दिन भी निराश नहीं किया और करीब 30 प्रतिशत ग्रोथ के साथ अच्छी कमाई कर ली है। मिलन लुथरिया डायरेक्टेड बादशाहो ने अपनी रिलीज़ के दूसरे दिन 15 करोड़ 60 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को 12 करोड़ तीन लाख रूपये की ओपनिंग लगी थी और घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अब कुल कलेक्शन 27 करोड़ 63 लाख रुपए हो गए हैं।

अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज़, इमरान हाशमी , ईशा गुप्ता और विद्युत् जामवाल स्टारर फिल्म को शनिवार को बकरीद की छुट्टी का भी फ़ायदा मिला है। मिलन की पिछली फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा ने पहले वीकेंड में 40 करोड़ का कलेक्शन किया था और अजय देवगन की पिछली फिल्म शिवाय ने फर्स्ट वीकेंड में 28 करोड़ 56 लाख रूपये कमाए थे।

बादशाहो को अब इस साल आई रितिक रोशन की काबिल के पहले वीकेंड के 38 करोड़ 87 लाख रूपये और वरुण धवन – आलिया भट्ट की बद्रीनाथ की दुल्हनिया के 43 करोड़ पांच लाख रूपये के कलेक्शन को पार करना बड़ी चुनौती होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *