Advertisement

‘छल्ला डायमंड दा’ म्यूजिक वीडियो शूट

अमेरिका के न्यू जर्सी की रहने वाली जश ने अपना नया म्यूजिक वीडियो ‘छल्ला डायमंड दा’ मुंबई में शूट किया। इस वीडियो का संगीत रोचक कोहली ने दिया है और गीत जानेमाने गीतकार कुमार ने लिखा है। इस वीडियो की शूटिंग के लिए जश (Jash) ने पांच दिन डांस की प्रैक्टिस भी की। जाने माने टीवी स्टार मानव गोहिल ने जश के साथ वीडियो में डांस किया है।

जश के इस वीडियो का निर्देशन किया है जाने- माने डांस मास्टर गणेश आचार्य ने। जश ने गुरुजी सुरेंद्र से भारतीय शास्त्रीय संगीत में तालीम लिया है । इन्होने कविता कृष्णमूर्ति से संगीत के कुछ ख़ास बारीकियाँ सीखी। जशोधरा चैटर्जी कविता जी को अपना मार्गदर्शक भी मानती हैं। इन्होने कविता जी के साथ कई वर्कशॉप भी किया है। जश का नया गीत छल्ला डायमंड दा (Challa Diamond da) ज़ी म्यूजिक कंपनी से 9 दिसंबर को रिलीज़ होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *