Advertisement

फिल्म ‘हसीना’ का ट्रेलर लॉन्च

बॉलीवुड फिल्म ‘हसीना’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनुप जलोटा, मेहुल कुमार, विक्की राणावत, योगेश लखनी, मुकेश ऋषि, इनायत शर्मा, मोहित अरोरा, ख्याती शर्मा,अंकुर वर्मा, सुनील पॉल और अर्पित सोनी मौजूद थे।

मोहित अरोरा, अंकुर वर्मा, अरपीत सोनी जैसे एक्टर विक्की राणावत की फिल्म ‘हसीना’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर अंधेरी स्थित ‘द व्यू’ में लॉन्च किया गया। इस अवसर पर अनूप जलोटा, मेहुल कुमार, मुकेश ऋषि, ब्राइट आउटडोअर के योगेश लखानी, केतन देसाई, सुनील पॉल और सुरेंद्र पॉल विशेष रूप से उपस्थित थे। इनायत शर्मा और ख्याती शर्मा को ग्लैमरस रुप में देखा गया।

फिल्म के निर्माता खुशी फिल्मस के विक्की राणावत और हर्ष ड्रीम वेंचर्स के जितेंद्र वाघडिया है। फिल्म का ट्रेलर मीडिया और अतिथि को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में विक्की राणावत ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। ज़ी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म के संगीत अधिकारों को लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *