Advertisement

‘भूमि’ ने संजय को दिया स्‍पेशल बर्थडे गिफ्ट

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज (29 जुलाई) 58 साल के हो गए हैं। उनके परिवार, करीबी दोस्त और उनके फैन्‍स जन्‍मदिन का जश्न मना रहे हैं। 5 साल की सजा काटकर जेल से आने के बाद एक बार फिर संजू बाबा फिल्‍मों में आने की तैयारी में लगे हैं। खबर है की संजय दत्त जल्‍द ही फिल्‍म ‘भूमि’ से अपना कमबैक करने वाले हैं। ऐसे में ‘भूमि’ की टीम ने संजू बाबा को उनके बर्थडे पर स्पेशल गिफ्ट दिया है।

फिल्‍म की टीम ने संजय दत्‍त के बर्थ डे पर इस फिल्‍म का दूसरा पोस्टर शेयर‍ किया है। कुछ दिन पहले आए फिल्‍म के पोस्‍टर में संजय की झलक तो नजर आ रही थी लेकिन उनका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन शनिवार को जारी इस पोस्‍टर में संजय दत्‍त मुस्‍कुराते नजर आ रहे हैं। पोस्‍टर में संजय दत्‍त का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा था। ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने इस फिल्‍म का पोस्‍टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बता दें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में इस फिल्‍म का पहला लुक सामने आया था। पहले लुक में दत्त के मुंह से खून बहता दिख रहा है। इस पोस्टर को देखकर आप फिल्म के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो जाएंगे।

फिल्म ‘भूमि’ में संजय दत्त के साथ अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये फिल्म 22 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्‍म के निर्देशक उमंग कुमार का कहना है कि ‘भूमि’ का निर्देशन करना सम्मान की बात है, जिसमें संजय दत्त हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *