Advertisement

21 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म गेम पैसा लड़की

मुंबई। निर्माता अतुल पटेल और साजन अग्रवाल की हिंदी फिल्म गेम, पैसा, लड़की रिलीज़ के लिए तैयार हो गई है। मॉडर्न मूवी प्राइवेट लिमिटेड और बॉलीवुड ड्रीम्ज़ प्रोडक्शन ने मिलकर ये फिल्म बनाई है जो 21 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं रंजीत, नविन प्रभाकर ,ज़ाकिर हुसैन, स्व. सीताराम पांचाल और नवोदित दीपांश और सेजल शर्मा।

फिल्म का संगीत दिया है देव सिकदर ने और गीत और कहानी लिखी है साजन अग्रवाल ने। सचिन अग्रवाल फिल्म के निर्देशक हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई और गुजरात के सूरत शहर में हुई है। ये फिल्म आजकल की भागती हुई जिंदगी और जल्दी सारी चीजें हासिल करने की भाग दौड़ के बारे में है। दीपांश और सेजल ने कमाल का अभिनय किया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *