Advertisement

शो के सेट पर टूटा राजकुमार का पैर

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव का रिऐलिटी टीवी शो ‘लिप सिंग बैटल’ के सेट पर बाएं पैर की हड्डी टूट गई। इस शो में किसी फिल्मी सितारे पर फिल्माए गए गाने पर परफॉर्म करना होता है और इस शो की होस्ट फराह खान हैं। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर बंधा दिख रहा है।

उन्होंने लिखा, ‘सभी, खासकर फराह खान, मुझसे पैर को तोड़ देने की हद तक परफार्म करने के लिए कह रहे थे। और, देखिए मैंने ऐसा सचमुच कर दिखाया, दो फ्रैक्चर, एक सर्जरी लेकिन उतना बुरा नहीं है। मुझे अद्भुत डांस मूव्स सीखने का मौका मिला। ‘उन्होंने कहा,’लिप सिंग बैटल की टीम का शुक्रिया और कृति सेनन (अभिनेत्री) से माफी चाहता हूं कि शूटिंग नहीं कर सका। सभी से माफी मांगता हूं, इसे आज पूरा नहीं कर सकता लेकिन जल्द पूरा करूंगा।’

https://www.instagram.com/p/BajaoQNl00Q/

राजकुमार को ‘बरेली की बर्फी’ की हिरोइन कृति के साथ शूटिंग करनी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘हां, मैं पैर तोड़ बैठा हूं। शुक्रिया, फराह खान, पत्रलेखा..साथ देने के लिए। और, कृति सेनन और पूरी टीम माफ करे क्योंकि शो पूरा नहीं कर सका।’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *