‘बाहुबली’ प्रभाष के फैंस बहुत जल्द उनकी आनेवाली फिल्म ‘साहो’ में प्रभास और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ को बड़े पर्दे पर रोमांस करते देख सकेंगे। खबर के मुताबिक ‘साहो’ के लिए कटरीना कैफ से संपर्क किया गया है। बता दें कि साल 2017 से 18 के बीच कटरीना की कई फिल्में आनेवाली हैं, जिनमें ‘जग्गा जासूस’, ‘टाइगर ज़िंदा है’, ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ शामिल हैं।
एक मैगज़ीन में छपी खबर की मानें तो कटरीना प्रभास की अगली फिल्म ‘साहो’ का हिस्सा बन सकती हैं। फिल्म का निर्देशन सुजीत करेंगे, जो तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिन्दी में रिलीज़ होगी।
सूत्र के हवाले से मैगजीन ने कहा है कि प्रभास और ‘साहो’ मेकर्स इस फिल्म के लिए बॉलिवुड हिरोइन को कास्ट करना चाह रहे। उन्होंने इसके लिए दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा, ऐमी जैक्सन जैसी की ऐक्ट्रेसेस से सम्पर्क किया, लेकिन फाइनल कटरीना को किया है। फिल्म मेकरों को लग रहा है कि प्रभास के साथ इस रोल में सबसे अधिक फिट कटरीना ही होंगी।
फिलहाल प्रभास अमेरिका में अपना हॉलिडे इंजॉय कर रहे हैं और इसलिए मेकर्स ने लीड ऐक्ट्रेस को लेकर फिलहाल फाइनल अनाउंसमेंट नहीं किया है। इन दिनों प्रभास ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न’ की सफलता को जमकर इंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि एस.एस. राजामौली की ‘बाहुबली 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ की कमाई इतिहास रच दिया है।
![]()














Leave a Reply