Advertisement

फॉरेन ट्रिप पर निकले सैफीना संग तैमूर

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपनी बेगम करीना कपूर खान और बेटे तैमूर को लेकर छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड निकल पड़े हैं। 7 महीने के तैमूर की यह पहली फॉरेन ट्रिप है। मां करीना की गोद में तो तैमूर को आप कई बार देख चुके हैं लेकिन पहली बार तैमूर को पापा सैफ के साथ कैमरे में कैद किया गया।

खास बात यह है कि सैफ-करीना किसी महंगे होटल या बंगले में नहीं, बल्कि अपने अपस्केल और अनूठे रिजॉर्ट्स के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड के गांव गिस्ताद में स्थित एक रॉयल स्वीट में ठहरेंगे। ये लोग दो हफ्ते तक यहीं रहकर आराम करेंगे और छुट्टियों का लुत्फ उठाएंगे।

शादी से एक साल पहले भी सैफ और करीना छुट्टियां बिताने के लिए स्विट्जरलैंड ही गए थे। उस वक्त सैफ और करीना ने इस छोटे से टाउन की भी सैर की थी और उन्हें बर्फ से ढके यहां के घरों के अलावा यहां के लोग और यहां का खाना भी बेहद पसंद आया था। तब सैफ ने करीना से वादा किया था कि वह हर साल उन्हें यहां लेकर आएंगे और पिछले पांच सालों से वह अपने वादे पर कायम हैं।

करीना के मुताबिक, ‘गिस्ताद दुनिया की सबसे सुंदर और रोमांटिक जगह है। अगर कोई मेरे माथे पर पिस्तौल रखकर मेरी आखिरी ख्वाहिश भी पूछे, तो मैं यही कहूंगी कि मैं मरने के पहले एक आखिरी बार मैं छुट्टियां मनाने गिस्ताद जाना चाहूंगी।’

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *