टीवी शो पॉपुलर शो ‘बेहद’ में माया के किरदार में दर्शकों की प्रशंसा पा रहीं ऐक्ट्रेस जेनिफर विंगेट फैंस को एक बार फिर चौंकाने की तैयारी में हैं। जल्द ही वो अपने नए अवतार में नजर आएंगी। इस बार यह खूबसूरत ऐक्ट्रेस शो में बिना बालों के नजर आएंगी।
बिना बालों के भी जेनिफर विंगेट बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं हालांकि फिर भी वह विग का इस्तेमाल करेंगी। आने वाले एपिसोड में वह एक विधवा के तौर पर सफेद साड़ी में बच्चों और संतों से घिरी नजर आएंगी। इसमें उनका मुंडन भी दिखाया जाएगा। यह परिवर्तन सीरियल को तीसरी बार आगे बढ़ाए जाने के बाद आया है जिसमें माया अर्जुन से अपना बदला लेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लीप एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किस तरह माया को कुछ साधु-संतों द्वारा बचाया जाता है और उसे एक आश्रम में ले जाया जाता है। बच्चों से घिरी माया याद करती है कि किस तरह अपने बच्चे को खो देती है और उसके बाद किस तरह अर्जुन ने उसे मारने की कोशिश की। इसके बाद माया अपना मुंडन कराकर बदला लेने की तैयारी करती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस लीप के बाद माया अर्जुन और सांझ की जिंदगी के लिए खतरा बन जाएगी और उनकी जिंदगी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
![]()














Leave a Reply