Advertisement

गुपचुप तरीके से नेहा धूपिया ने रचाई शादी

सोनम कपूर के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नेहा ने ट्विटर पर अचानक अपनी शादी की तस्वीर के साथ ये खबर देकर सबको चौंका दिया है। 37 वर्षीय नेहा ने अभिनेता अंगद बेदी से सिक्ख रीति रिवाज के अनुसार शादी की है। इस पंजाबी शादी में करीबी दोस्त और घरवाले ही शामिल रहे। इस मौके पर नेहा पिंक लहंगे में नज़र आईं। नेहा और अंगद दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।

नेहा धूपिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है। बता दें कि अंगद नेहा से दो साल छोटे हैं। अंगद ने भी लिखा- best friend …now wife…

अचानक आई इस खबर के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने भी नेहा को उनकी शादी की बधाइयां देना शुरू कर दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *