मुंबई। 11वीं कक्षा में प्रवेश से वंचित रहे छात्रों को एडमिशन दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने फर्स्ट कम फर्स्ट एडमिशन तरीका अपनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 11वीं में प्रवेश के लिए पहले आवेदन करने वाले छात्रों को पहले प्रवेश दिया जाएगा।
छात्रों को प्रवेश देने के लिए विशेष प्रवेश प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरु हो रही है। प्रवेश प्रक्रिया को 3 भागों में विभाजित किया है। जिसमें 80 से 100 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को ग्रुप ए, 60 से 100 प्रतिशत अंक के छात्रों को ग्रुप बी और 10वीं में 60 से कम अंक लाने वाले छात्रों को ग्रुप सी में रखा गया है।
22 तक ले सकते हैं प्रवेश
शिक्षा विभाग के मुताबिक 20 अगस्त को शाम 5 बजे कॉलेजों की रिक्त सीटों की जानकारी वेबसाइट पर डाली जाएगी। ग्रुप ए के छात्र 21 अगस्त को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कॉलेजों की रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन करने वाले छात्र को रिक्त सीट पर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भरने की रसीद दिखाकर 21 से 22 अगस्त के बीच प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को mumbai.11thadmission.net वेबसाइट के माध्यम से अपने यूजर आईडी से आवेदन करना आवश्यक है। जबकि ग्रुप बी के छात्रों के लिए रिक्त सीट की जानकारी 22 अगस्त को वेबसाइड पर डाली जाएगी।
छात्र 23 अगस्त को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 23 से 24 अगस्त के बीच प्रवेश ले सकते हैं। ग्रुप सी के विद्यार्थियों को रिक्त सीट की जानकारी 24 अगस्त को ऑनलाइन दी जाएगी। छात्र 26 से 28 अगस्त तक कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि 10वीं पास छात्रों को कॉलेज में प्रवेश देने के लिए शिक्षा विभाग ने 5 मेरिट लिस्ट जारी की थी।
- 21 अगस्त – रिक्त सीट की जानकारी
- 21 अगस्त- ग्रुप ए के छात्र आवेदन करें
- 21 से 22 अगस्त- ग्रुप ए के छात्र प्रवेश लें
- 23 अगस्त- ग्रुप बी के छात्र आवेदन करें
- 23 से 24 अगस्त- ग्रुप बी के छात्र प्रवेश लें
- 24 अगस्त- ग्रुप सी के छात्र को रिक्त सीट की जानकारी
- 26 से 28 अगस्त- ग्रुप सी के छात्र आवेदन करें
- 26 से 28 अगस्त- ग्रुप सी के छात्र प्रवेश लें
![]()









Leave a Reply