Advertisement

प्ले ग्रुप का वार्षिक समारोह संपन्न

प्रहरी संवाददाता/ मुंबई। लिटिल वन प्ले ग्रुप का वार्षिक समारोह चेंबूर कैंप स्थित शरद आचार्य बैंकट हॉल में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह में शिक्षिकाओं के अलावा छात्रों के अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

करीब डेढ़ दशक से चल रहे लिटिल वन प्ले ग्रुप के छात्र व छात्राओं ने फैंसी शो के बाद हिंदी, मराठी और अंग्रेजी संगीतों पर जमकर डांस किया। इतना ही नहीं डॉ. सी जी गिडवानी मार्ग पर स्थित इस हॉल में प्ले ग्रुप के नन्हें मुन्ने छात्रों ने एक से बढ़कर एक करतब भी दिखाए।

बता दें कि आरसीएफ टाउन शिप के स्पोर्ट्स क्लब से सटे लिटिल वन प्ले ग्रुप के छात्रों को अभी से भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ साथ आधुनिकता का पाठ भी पढ़ाया और सिखाया जाता है। जिसके कारण इस परिसर के अधिकांश लोग अपने बच्चों का एडमिशन यहां कराना चाहते हैं।

प्ले ग्रुप की संचालिका श्रीमती काजल काकू के मार्गदर्शन में शिक्षिका तृप्ति मराल और साक्षी रामबाड़े आदि इन छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए कड़ी मशक्कत करती हैं। बताया जाता है कि यहां की शिक्षिकाएं किसानों की तरह छात्रों को सींच कर तैयार करती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *