Advertisement

दोबारा होगी 12वीं अर्थशास्त्र, 10वीं गणित की परीक्षा

साभार/ नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दो बोर्ड परीक्षाओं का वापस करवाने का फैसला किया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के एक-एक पेपर को दोबारा करवाएगा। बोर्ड दसवीं कक्षा के गणित और 12वीं कक्षा के इकोनॉमिक्स की परीक्षा दोबारा करवाएगा। आरोप लग रहे थे कि ये दोनों पेपर लीक हो गए थे और परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर इनके पेपर वायरल हो गए थे। इस वजह से इन्हें दोबारा कराने का फैसला लिया गया है।

कक्षा 10वीं के गणित के पेपर का आयोजन बुधवार को ही किया गया था, लेकिन पेपर लीक की रिपोर्ट के बाद इसे रद्द कर दिया गया है। वहीं इकोनॉमिक्स का पेपर सोमवार को करवाया गया था और उस दिन आरोप लगे थे कि परीक्षा से पहले परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सरकारी सूत्रों के अनुसार छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

वहीं गणित के पेपर लीक से जुड़े गिरोह के बारे में पता लगा लिया गया है। सरकार दोबारा होने वाली परीक्षा में पेपर लीक से बचने के लिए एक सुरक्षित सिस्टम लाने की कोशिश कर रही है। वहीं 12वीं बोर्ड के अर्थशास्त्र के पेपर के बाद पेपर लीक के आरोप लगने पर बोर्ड ने कहा था कि इस मामले की जांच की जाएगी, हालांकि बोर्ड ने पेपर लीक की खबर से इनकार कर दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *