Advertisement

उपचुनाव में बीजेपी को करारा झटका

साभार/ नई दिल्ली। यूपी के कैराना समेत चार लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इन चुनावों में बीजेपी को ज्‍यादातर जगह हार का सामना करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी ने नूरपुर विधानसभा सीट बीजेपी से छीन ली है तो कैराना में आरएलडी उम्‍मीदवार तब्‍बसुम हसन ने जीत हासिल की है।

वहीं बीजेपी ने चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है और महाराष्‍ट्र के पालघर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी की सहयोगी जेडीयू को भी बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। जेएमएम उम्‍मीदवारों ने झारखंड की गोमिया और सिल्‍ली विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है।

कर्नाटक के आरआर नगर विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस के उम्‍मीदवार मुनिरत्‍न जीते हैं। यहां भी 28 मई को वोट डाले गए थे। 12 मई को कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले एक फ्लैट से करीब 10,000 असली वोटर कार्ड की बरामदगी की वजह से यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था। पश्चिम बंगाल की महेशतला सीट से टीएमसी उम्‍मीदवार मेहश चंद्र दास चुनाव जीते। उन्‍होंने बीजेपी के उम्‍मीदवार को हराया। यह सीट टीएमसी के पास ही थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *