Advertisement

फरहान अधुना को आखिर मिल ही गया तलाक

16 साल की शादी के बाद डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना आखिरकार अलग हो ही गए। बांद्रा फैमिली कोर्ट से दोनों को तलाक मिल गया है।

पिछले साल 19 अक्टूबर को तलाक की अर्जी दायर कर चुके फरहान अख्तर और अधुना को तलाक मिल चुका है और अब आधिकारिक रूप से वे अलग हो चुके हैं। उन्हें मुंबई के फैमिली कोर्ट की ओर से 24 अप्रैल को तलाक मिला है। कपल सोमवार के सेकंड सेशन में मुंबई, बांद्रा के फैमिली कोर्ट पहुंचे थे, जहां उन्हें मैरिज काउंसेलर वीएस. अठावले के सामने हाजिर होना था। इसके बाद दोनों मुख्य जज एमएम ठाकरे के पास पहुंचे, जहां उनके तलाक की अर्जी को स्वीकार लिया गया।

इनकी शादी साल 2000 में यानी 16 साल पहले हुई थी। खबर है कि आपसी मतभेदों की वजह दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। बता दें कि इस कपल की दो बेटियां शक्या और अकीरा हैं। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, दोनों बेटियों की कस्टडी मां के पास है, जबकि फरहान जब चाहें अपनी बेटियों से मिल सकते हैं।

मीडिया में इसे लेकर भी काफी अफवाहें हैं कि फरहान की श्रद्धा कपूर से नज़दीकियों की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आई। रिपोर्ट की मानें को ‘रॉक ऑन 2’ की शूटिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए और यहां तक कि साथ रहने की खबरें भी सुनने को मिलीं। हालांकि, श्रद्धा के पिता ने इस खबर का खंडन किया और इसे महज गॉसिप बताया। हाल ही में अधुना ने भी यह खुलासा किया था कि उनकी जिंदगी में कोई और आ चुका है। खबरों की मानें तो अधुना इन दिनों डीनो मोरिया के भाई निकोलो को डेट कर रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *