Advertisement

झारखंड के आठ जिला कार्यालयों का भाजपा अध्यक्ष ने किया ऑनलाइन उदघाटन

एस.पी.सक्सेना/ धनबाद (झारखंड)। धनबाद (Dhanbad) भाजपा जिला कार्यालय सहित झारखंड में कूल आठ नवनिर्मित जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन 28 जुलाई को नई दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (J P Nadda) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा किया।

नई दिल्ली से उदघाटन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जून मुंडा,जयंत सिन्हा, रांची से प्रदेश अध्यक्ष व् राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, बाबू लाल मरांडी, धर्मपाल, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित थे।

धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह तथा ज्ञान रंजन सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। यहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बोकारो विधायक विरंची नारायण, राज सिन्हा, अपर्णा सेन गुप्ता, इन्द्र जीत महतो, पूर्व मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *