एस.पी.सक्सेना/ समस्तीपुर (बिहार)। वीआईपी पार्टी के समस्तीपुर (Samastipur) जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने जिले के हद में शाहपुर पटोरी में बीते दिनों डूबकर मृत योगेश्वर राय के परिजनों से भेंटकर सांत्वना दी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। दौरे के क्रम में वीआईपी जिलाध्यक्ष सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारी व् कार्यकर्ता शामिल थे।
शाहपुर पटोरी प्रखंड के दरवा पंचायत में बीते दिन भैंस को नहलाने के क्रम में स्वर्गीय युगेश्वर राय की मौत पानी में डूबने से हो गई थी। स्वर्गीय राय अपने पीछे लगभग 45 वर्षीय पत्नी को छोड़ गए हैं। जिनका जीवन जीने का अब कोई उद्देश्य ही नहीं रह गया है। वीआईपी जिलाध्यक्ष सिंह ने मृतात्मा की पत्नी से मिलकर कुछ राशन सामग्री के आलावा नगद राशि भी प्रदान किया।
ताकि परिजनों का कुछ दर्द बांटा जा सके। इस अवसर पर उनके साथ जिला पार्षद पुत्र पिंटू राम ने भी आर्थिक सहयोग किया। मौके पर महेश राय, नवीन सिंह, संतोष साहनी, विवेक साहनी सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे। यहां से वीआईपी जिलाध्यक्ष सिंह शाहपुर पटोरी प्रखंड के हद में इमनसराय पंचायत अन्तर्गत इस्माईलपुर में रात्रि में जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने रहिवासियो की समस्याओं से अवगत हुए। दौरे में सिंह के साथ मुख्य रूप से चंदन कुमार, कैलाश पासवान, नवीन सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()











