Advertisement

रंगकर्मी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/ पटना (बिहार)। बिहार (Bihar) कला मंच के पुरोधा चिर-परिचित रंगकर्मी स्वर्गीय अहिंद्र कुमार वर्मा के आकस्मिक निधन पर 14 सितंबर को अपराह्न 5.30 बजे पटना के कालिदास रंगालय के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी चर्चित कलाकार व् कलाकार साझा संघ के सचिव मनीष महिवाल ने दी।

महिवाल ने बताया कि वरिष्ठ रंगकर्मी स्व. अहिन्द्र कुमार वर्मा का जन्म 29 अक्टूबर 1959 को हुआ था। मृदुभाषी स्व वर्मा का आकस्मिक निधन पर उनकी स्मृति में कलासंगम, पटना द्वारा “ श्रद्धांजलि- सभा” का आयोजन किया गया। इसमें पटना के कई गणमान्य सहित अनेकों वरिष्ठ एवं युवा रंगकमियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी भावना प्रकट की।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से रंगकर्मी किरण कांत वर्मा, फ़िल्म एवं रंग निदेशक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ रंग-निदेशक एवं रंग संगीतज्ञ किशोर सिन्हा, पूर्व निदेशक आकाशवाणी पटना सुमन कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी अरुण कुमार सिन्हा, सचिव बिहार आर्ट थियेटर पटना मिथीलेश सिंह, सुरेश कुमार हज्जु, कन्हैया प्रसाद, कृष्ण मुरारी, नीलेश्वर मिश्र, झुन्नू श्रीवास्तव, संजीव टोनी, आशीष मिश्र, रणधीर कुमार, रमेश सिंह, संजय कांत, मनीष महिवाल सहित अनेकों रंगकर्मियों ने भाग लिया। सभा का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी विनीत झा ने किया।

Loading