Advertisement

ऐश्वर्या से तलाक पर अडे तेज प्रताप

साभार/ दिल्ली। बिहार के मंत्री रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने स्थानीय अदालत में अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी डाल दी है। तेज प्रताप बिहार के पूर्व सीएम एवं राजद के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। यह विवाह करीब 6 माह पहले हुई थी। ऐश्वर्या ने दिल्ली से ग्रेजुएशन के बाद अमेठी यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं।

खबर के मुताबिक तेज प्रताप यादव द्वारा पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने का मामला सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप ने बिहार की एक स्थानीय अदालत में अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए अर्जी डाल दी है। उनका कहना है कि हमें अब ऐश्वर्या राय के साथ रहना मुश्किल है। हम घुट-घुट कर जीना नहीं चाहते हैं। इसी वजह से तेज प्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। हालांकि तलाक की वजह क्या है ये अभी तक सामने नही आई है। लेकिन इतना साफ हो गया है कि तेज प्रताप अब ऐश्वर्या राय के साथ रहने को तैयार नहीं हैं। इसका अंदाजा उनकी बात से लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय के संग खिंचवाई सभी तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है। यहां तक की शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं। तेज अब और तेजी से बोल रहे हैं कि मैं कृष्ण हूं लेकिन ऐश्वर्या राधा नहीं, राबड़ी देवी की मौजूदगी में देर रात तलाक के मुद्दे पर चर्चा चली। पारिवारिक दबाव के बावजूद तेज प्रताप ऐश्वर्या के साथ रहने को तैयार नहीं हैं।

हालांकि पिछले कुछ दिनों से तेज प्रताप राधा-कृष्ण के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने वृंदावन के मान सरोवर की तस्वीर डाली, जहां की शांति और सुकून में वो खोए नजर आए। तेज प्रताप पर राधा-रानी का रंग ऐसा चढ़ा की वो कृष्ण बनकर गायों के बीच बांसुरी बजाते और झूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि तेज और ऐश्वर्या का विवाह 12 मई 2018 को हुआ था। अभी इस विवाह को 6 महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। वहीं तेज प्रताप यादव अपने फैसले पर अडे हुए हैं। अब यहां सवाल यह उठता है कि आगामी चुनाव को देखते हुए तेज धीमी गति से राजनीति दांव तो नहीं चल रहे हैं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *