Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में राजपा 2 अगस्त को राज्यभर में देगी धरना

एस.पी.सक्सेना/ पटना (बिहार)। राष्ट्रवादी जनता पार्टी बिहार प्रदेश की अध्यक्ष प्रियंका आनंद ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की प्राथमिकी उनके पिता द्वारा किये जाने पर यह स्पष्ट हो गया है कि उनके मौत की जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोग हैं। आश्चर्य होता है कि अभी तक उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? क्या किसी मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा है। राष्ट्रवादी जनता पार्टी चुप बैठने वाली पार्टी नहीं है।

उक्त जानकारी राजपा प्रदेश सचिव कल्याण मिश्रा ने देते हुए बताया कि केंद्र सरकार दखल देकर रिया को तुरंत गिरफ्तार करवाये। अन्यथा राजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल भारती के आह्वान पर आगामी 2 अगस्त को पूरे बिहार में धरना देगी। साथ हीं जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदेश सचिव मिश्रा ने सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, ब्लाक,पंचायत एवं वार्ड के सदस्यों से समर्थन का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि आगामी 2 अगस्त को धरना को सफल बनाने में पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक संत मनमोहन साहेब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवनारायण ठाकुर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शरत किशोर पांडा, राष्ट्रीय महासचिव इंदुभूषण यादव, संजीव सिंह, विनोद महतो इंजीनियर, फ़िरोज आलम, कलाम वारसी, प्रभारी विनोद यादव, राष्ट्रीय सचिव डॉ राजकिशोर साह, दिनेश कामत, नौशाद आलम, नूरुद्दीन, प्रदेश नेताओं में भोगी मंडल, जयप्रकाश पोद्दार, ओकेश अहमद, रामसागर मिस्त्री, रामकृष्ण पोद्दार, डॉ रवि रंजन सिंह, कल्याण मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा आदि जी जान से लग गए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *