Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डीलरों को किया सम्मानित

संतोष कुमार झा/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 27 मई को क्षेत्र में अहम सेवा प्रदान कर रहे डीलरों को सम्मानित किया। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता शाहनवाज हुसैन ने दी। हुसैन ने बताया कि वार्ड क्रमांक 38 के रहिवासी मो.चाँद परवेज व् मो.शमीम, वार्ड क्रमांक 39 के रहिवासी वे स्वयं(मो.शाहनवाज हुसैन, पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी) तथा वार्ड क्रमांक 40 के रहिवासी सामाजिक कार्यकर्ता मो.इकबाल हुसैन द्वारा वार्ड क्षेत्र के सभी डीलरों को माला पहनाकर, गमछा भेंट कर तथा सेनिटाईजर देकर सम्मानित किया गया।

उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि कोरोना काल में इन डीलरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसीलिए ये सभी सम्मान पाने के हकदार हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार देशभक्त, अविनाश साईं, अनिल कुमार अनल, मो.राजू नैयर, मो.अकबर, शिवा, सद्दाम, बिलाल, सोनू मेहता, बबलू, हनुमान, शिक्षक संजय कुमार सुमन, अमीर हसन, मुकेश कुमार, संजय कुमार आदि का अहम योगदान रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *