Advertisement

पुलिस के हत्थे चढ़े 9, चार फरार

सिवान (बिहार)। मुंबई पुलिस के तर्ज पर सिवान पुलिस ने लूटपाट, चोरी, छिनतई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के 9 लोगों को सिवान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि चार अब भी फरार हैं। इस बात का खुलासा एस पी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ है। फरार आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि लगातार बाढ़ती घटनाओं पर विराम लगाने के लिए सिवान एस पी नवीनचंद्र झा ने हाल ही में एक स्पेशल टीम बनाई है। एस पी के नेतृत्व में चलने वाली इस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। इस टीम ने सिवान के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के हाकाम गांव के समीप घटना को अंजाम देने की योजना बनाते सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनमे से दो आरोपियों को असावं थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा तीन जिंदा कारतूस 11 मोबाइल दो चोरी की मोटरसाइकिल और चाभियों का गुच्छा सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी झा ने बताया कि विगत कुछ महीनों से सिवान में हुए लूटपाट, छिनैती और चोरी के कई मामलों में गिरफ्तार आरोपी सम्मिलित थे।

पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरेपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। वहीं इस गिरोह के चार फरार आरोपियों को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी झा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर नहीं है। इन लोगों ने अपराध की दुनिया में नया- नया कदम रखा है जिसके कारण ये पुलिस के नजरों में नही थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *