संवाददाता/ सिवान (बिहार)। नौतन प्रखंड के सेमरिया गांव में वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज 18 के ग्रुप कन्सल्टेंटिंग एडिटर ब्रजेश कुमार सिंह (Brijesh Kumar Singh) को सम्मानित किया गया। सिंह ने बताया कि सिवान (Siwan) का इतिहास गौरवमयी है। जो अपने गर्व से अनेक महान हस्तियों को अवतरित किया है। उन्होंने कहा की सिवान देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसा महान संत राजनेता को पैदा कर राष्ट्रीय क्षितिज पर शुचिता के राजनीति को परिभाषित किया है। उन्होंने प्रामाणिक तरीके से सिवान के कुछ ऐसे इतिहास को बताए जिसके बारे में अध्ययन कर उजागर करने की आवश्यकता है। सिंह ने सिवान के वृहद इतिहास लेखन का सुझाव दिया। ताकि भावी पीढ़ी अपने जिले के इतिहास को समझ सके। जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह तथा दक्ष नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल दक्ष नगर ढेबर सिवान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जीतेश कुमार सिंह ने अंगवस्त्र , ऐतिहासिक पुस्तक व बिहार डायरी सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, सुजीत सिंह, संजय सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply