Advertisement

समूचे उत्तर बिहार में भीषण विद्युत संकट

कांटी थर्मल पावर ठप्प

प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिला के हद में कांटी स्थित विद्युत उत्पादन केंद्र कांटी थर्मल प्लांट स्टेशन की तीन यूनिट से उत्पादन ठप हो जाने के कारण मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में बिजली की भारी किल्लत हो गई है। जिसका असर शहरी क्षेत्र से लेकर गांव तक देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार 4 एवं 5 अगस्त को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोग बिजली संकट से जूझते रहे। रात होते ही संकट और गहरा गया है। जानकारी के अनुसार अभी अगले एक सप्ताह राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। उच्च स्तरीय सूत्रों के मुताबिक कांटी थर्मल प्लांट स्टेशन में 195 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट और 110×2 मेगावाट की दो यूनिट में 3 अगस्त से ही विद्युत उत्पादन पुरी तरह ठप्प है। महज एक यूनिट से 180 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

मुजफ्फरपुर से शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बिजली की भारी किल्लत है। कांटी थर्मल प्लांट में बिजली उत्पादन बंद होने से असर पड़ा है। रोटेशन में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जिसके कारण रहिवासियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के साथ-साथ अब विद्युत संकट से लोग जूझ रहे हैं। दिन में तो किसी भी तरह से मैनेज हो जाता है, रहिवासी को रात में भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *