Advertisement

वैशाली में अवैध आर्म्स फैक्ट्री का खुलासा

पुलिस ने चार हथियार तस्करों को दबोचा

प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। मुजफ्फरपुर पुलिस (Muzaffarpur Police) ने अवैध आर्म्स फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिला से सटे वैशाली जिला के हद में कठारा ओपी इलाके में छापेमारी कर अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जिसे एक अंतराज्यीय तस्कर गिरोह चला रहा था। मुजफ्फरपुर पुलिस ने बंगाल पुलिस के इनपुट पर कार्रवाई की है। हथियार तस्कर शाहिद रजा के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने इस कार्रवाई में चार हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी ने इस कार्रवाई का नेतृत्व किया। पुलिस को भारी तादाद में हथियार बनाने का सामान भी मिला है। इस पूरे ऑपरेशन में वैशाली पुलिस भी शामिल रही है। पुलिस ने मुंगेर के चार तस्करों के साथ कुल छः लोगों को गिरफ्तार किया है।

खास बात यह कि वैशाली में किये गये आर्म्स फैक्ट्री का तार एक बार फिर से मुंगेर से जुड़ा बताया जा रहा है। मुंगेर में हथियार तस्करों का पुराना नेटवर्क एक्टिव है और अलग-अलग इलाकों में जब भी अवैध हथियार बरामद किए जाते हैं तो उसका मुंगेर कनेक्शन सामने आता रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *