Advertisement

रघुवंश प्रसाद की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

प्रहरी संवाददाता/ मुजफ्फरपुर (बिहार)। राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh prasad singh) की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रघुवंश प्रसाद की तबियत अचानक ख़राब हो गई थी। जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल सकती है। राजद के वरिष्ठ नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह की तबियत ख़राब होने के बाद 16 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 21 जून से ही उन्हेंं निमोनिया, छाती दर्द और सांस लेने में तकलीफ थी। जिसके बाद एम्स में डॉक्टरों ने उनका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था। रघुवंश कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लालू यादव भी काफी चिंतित थे।

सिंह को एम्स (AIMS) के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव पायी गई है। उनके हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि राजद नेता सिंह को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सिंह मधुमेह से भी ग्रसित बताये जा रहे है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद के साथी रहे राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बताया कि अपराध के ख़िलाफ़ आंदोलन छेड़ने वाले रघुवंश बाबू को अपनी ही पार्टी में रामा सिंह के शामिल हो जाने से दुःख पहुंचा है। लेकिन उनकी समझ में ये नहीं आ रहा कि पार्टी ने ऐसा क्यों किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि रघुवंश बाबू के इस्तीफे को आलाकमान ने खारिज कर दिया है। बता दें कि सिंह लालू के सबसे ज्यादा करीबी माने जाते हैं। पारिवारिक परेशानी हो या राजनीतिक लालू रघुवंश प्रसाद सिंह पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। रघुवंश प्रसाद राजद के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पार्टी को बुलंदी पर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *